फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अन्नपूर्णा स्टोर की तैयारी, हो रही जमीन तलाश

Fri, 09 Jun 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में कसया क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों में चल रही कवायद, मिलेगा हर सामान
विज्ञापन

राजस्व विभाग मुहैया कराएगा जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया ब्लॉक के पांच गांवों में छह जगह अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन की दरकार है, जो राजस्व विभाग उपलब्ध कराएगा। राजस्व विभाग ग्राम प्रधानों व कोटे के दुकानदारों के साथ बैठक कर रहा है। शीघ्र ही जमीन उपलब्ध कराने के प्रयास में विभाग जुटा है।

अन्नपूर्णा स्टोर निर्माण के लिए क्षेत्र की कुल 19 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में मैनपुर, सिरसिया खोहिया, पोखरभिंडा, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर और भैंसहा ग्राम पंचायत को लिया गया है। एक अन्नपूर्णा स्टोर बनवाने के लिए करीब 400 वर्ग फीट जमीन की जरूरत होगी। इसे ग्राम सचिवालय के नजदीक ग्राम सभा की जमीन पर बनाया जाएगा। स्टोर तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क भी होनी चाहिए है, जहां आसानी से ट्रक व अन्य वाहनों को आने में सुगमता हो।
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक कसया के मुताबिक कुड़वा दिलीपनगर में एक अन्नपूर्णा स्टोर के लिए जरूरी जमीन की तलाश अंतिम दौर में है। अन्य गांवों में भी राजस्व विभाग स्थानीय लेखपालों के साथ जमीन की तलाश में जुटा है। जल्द ही तय मानक के मुताबिक जमीन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अन्नपूर्णा स्टोर में मिलेंगे ये जरूरी सामान
अब लोगों को अपनी जरूरत के सामान के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। सभी जरूरी सामान उचित दर पर गांव में खुलने वाले अन्नपूर्णा स्टोर से मिल जाएंगे। यह निर्णय राशन की दुकानों की आय में इजाफा के लिए लिया गया है। इसकी मांग राशन दुकानदार बैठकों में उठाते रहते थे। इन स्टोरों से गेहूं-चावल और चीनी के अलावा, तेल, घी, नमकीन, पैक किए गए सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े, होजरी, राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाडू, हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला बार, इलेक्ट्रानिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन और जूट की रस्सी, प्लास्टिक की पानी वाली पाइप, प्लास्टिक की बॉल्टी, मग और छन्नी आदि सामान मिलेंगे। इसके अलावा हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर और बेबी केयर उत्पाद जैसे डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, बॉडी लोशन भी मिलेगा। अन्नपूर्णा स्टोर के जनसुविधा केंद्र से आय, जाति, जन्म, निवास प्रमाणपत्र, आधार, पेंशन व अन्य सेवाएं मिलेंगी। जनरल स्टोर में पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर, ई-स्टांप, अग्निशमन यंत्र के अलावा माइक्रो एटीएम, बीसी सखी आदि की सेवाएं भी मिलेंगी।
कोट
प्रत्येक ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण होना है। इसके लिए राजस्व विभाग मानक के अनुसार जमीन जल्द उपलब्ध कराने में जुटा है। लेखपालों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- मांधाता प्रताप सिंह, तहसीलदार, कसया
कोट
अन्नपूर्णा स्टोर निर्माण के लिए 12 गुणा 32 वर्ग फीट भूमि चाहिए। राजस्व विभाग से जमीन मिलते ही उसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहां से अनुमति व निर्देश के अनुसार आगे काम कराया जाएगा।
- विजय शंकर राय, विपणन निरीक्षक, कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें