फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान

Fri, 11 Oct 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बैठक की। संघर्ष समिति के मंडल सचिव गोरखपुर बीपी मिश्रा ने कहा कि हमारा संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। हम अपनी मांगों को लेकर सरकार से पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। जब तक चार सूत्रीय मांगें सरकार पूरा नहीं करती है, हम संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

मंडल सचिव ने बताया कि मुंबई के आजाद मैदान में निगम कर्मचारियों के अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के हर मंडल व जिले से कर्मी पहुंचे थे। कुशीनगर जनपद से जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, कृति निवास गौतम, उमेश तिवारी व उम्मत अली ने भाग लिया था। अध्यक्षता उमेश तिवारी व संचालन कुशीनगर जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गोरखपुर हनुमान सहाय, जिलाध्यक्ष देवरिया नसरुल्लाह, सचिव रामबेलास यादव, कृति निवास गौतम, शफीक अहमद, छेदी प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह हिंडालिको, राधा कृष्ण मिश्रा, हारून अंसारी, मु. फारुख, हृदयानन्द, मुन्नी लाल, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अशोक लाल श्रीवास्तव आदि निगम कर्मी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें