कसया। कर्मचारी पेंशन योजना- 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक में बुधवार को मांगें पूरी होने तक संघर्ष का एलान किया गया। रोडवेज बस स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में हुई बैठक में चार सूत्रीय मांगों को पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर सहित अन्य जनपदों के भी सेवानिवृत निगम कर्मी मौजूद रहे।
मंडल सचिव वीपी मिश्रा ने कहा कि जबतक हमारी मांगें सरकार मान नहीं लेती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि केंद्र की सरकार खुद नियम तो बनाती है, लेकिन उसका पालन नहीं करती है। मंडल समन्वयक चंद्रशेखर पाठक ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण निगम कर्मी परेशान हैं l लोकसभा चुनाव में हमने इस सरकार को सबक सिखाया है, अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तो हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
बादशाह हुसैन की अध्यक्षता हुई बैठक को महिमा राय, शफीक अहमद, चंद्रभान राय, जिलाध्यक्ष कुशीनगर गोपाल प्रसाद, नसरुल्लाह अंसारी, छेदी प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। इसमें राज्य सड़क परिवहन निगम, वन निगम सहित कई विभागों के सेवानिवृत कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान उम्मत अली, राधा कृष्ण, अशोक श्रीवास्तव, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, हारून अंसारी, कृति निवास गौतम, विक्रमां, उमेश तिवारी, रामप्रवेश यादव, रामबेलास यादव, हृदयानंद, रामनरेश सिंह आदि मौजूद रहे।