फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिशन चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग की मनाई सालगिरह

Sat, 24 Aug 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के सभागार में एनसीसी और समाजशास्त्र की तरफ से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन हुआ। इसमें चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक भारत विभिन्न क्षेत्रों में नित नए-नए कीर्तमान स्थापित कर रहा है। बीते वर्ष मिशन चंद्रयान-तीन की सफलता अंतरिक्ष को जीतने की दिशा में मजबूत कील बनेगा। चंद्रयान तीन की सफलता के बाद विश्व में भारत और भारतवासियों का गौरवा बढ़ा है। कार्यक्रम को एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित कर चंद्रयान-तीन की सफल चंद्र लैंडिंग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. शंभू प्रसाद, अजीत कुमार जायसवाल, अंगद, प्रदीप मोदनवाल, कैडेट तेज प्रताप, कैडेट शिवांशु दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें