फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रसूता की बहन से एएनएम के पति ने की छेड़खानी

Wed, 16 Oct 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीश्रीराम/दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम एएनएम सेंटर पर मंगलवार को इलाज कराने आई गर्भवती महिला की बहन के साथ एएनएम के पति ने छेड़छाड़ की। पूछताछ करने पर एएनएम, उसके पति और पूर्व में सीएमओ कार्यालय में तैनात चीफ फार्मासिस्ट की ओर से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की सूचना पर आई पुलिस ने एएनएम समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक प्रसूता मंगलवार की शाम चार बजे अपनी बड़ी बहन के साथ इलाज कराने के लिए गौरी श्रीराम एएनएम सेंटर आई थी। एएनएम ने प्रसूता का इलाज करने के बाद दवा लिखा गया।
विज्ञापन

महिला के साथ आई बहन को एएनएम का पति अपने मेडिकल स्टोर्स पर दवा दिलाने के लिए ले गया, जहां उसने प्रसूता की बहन के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि एएनएम के पति ने उसके साथ जोर जबरदस्ती भी की। इस बात को प्रसूता की बहन ने एएनएम को बताई तो वह आग बबूला हो गई और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगी। घर जाने के बाद महिला ने परिजनों से घटना की जानकारी दी।
इसके बाद पहुंचे परिजनों ने पूछताछ की तो एएनएम शैल, एएनएम के पति उमेश कुशवाहा और सीएमओ कार्यालय में पूर्व में तैनात चीफ फार्मासिस्ट अशोक यादव परिजनों से उलझ गए। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की जा रही है।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें