मंसाछापर। ई रिक्शा पलटने से सीएचसी विशुनपुरा से प्रशिक्षण लेकर घर जा रहीं एएनएम और छह आशाकर्मी घायल हो गईं। घायलों का इलाज सीएचसी में हुआ। एक आशाकर्मी के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं।
सीएचसी विशनपुरा में बृहस्पतिवार को एएनएम और आशाकर्मी का ट्रेनिंग में शामिल होने आईं थीं। प्रशिक्षण के बाद शाम करीब छह बजे वे घर जा रहीं थी। अभी वे पॉलीटेक्नीक कॉलेज के पास पहुंची हीं थी कि गांव के सामने ई-रिक्शा पलट गया। इससे 50 वर्षीय आशा चम्पा देवी, एएनएम सावित्री सिंह, सविता, कुसुमावती, पूनम, सावित्री सहित छह महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज देर शाम तक सीएचसी विशुनपुरा में हुआ। इसमें आशा कर्मी चम्पा देवी के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने से छह कर्मियों को हल्की चोटे आई है। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गए है।