फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोलह साल पहले मृतक के बड़े भाई ने की थी प्रधान के पिता की हत्या

Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के बड़े पिता रह चुके हैं पूर्व में ब्लॉक प्रमुख, मृतक कमलेश सिंह के बड़े भाई अनिरुद्ध सिंह को हत्या करने की वजह से हुई थी आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

16 साल जेल में रहे, अच्छे व्यवहार के कारण जेल से एक साल पहले हुए थे रिहा, अब घर रहते हैं


संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर/हाटा। कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव के निवासी इंजीनियर व अधिवक्ता कमलेश सिंह और उनकी गोली मारकर हत्या करने वाले ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान के परिवार के बीच करीब 30 वर्षों से दुश्मनी बताई जा रही है। दोनों परिवारों से एक-एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है। पूर्व में इंजीनियर कमलेश सिंह के बड़े भाई ने प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी तो अब मौका पाकर ग्राम प्रधान ने इंजीनियर कमलेश सिंह की जान ले ली।
मृतक कमलेश सिंह के पिता राधाकृष्ण सिंह और ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में करीब 30 वर्षों से विवाद है। इंजीनियर कमलेश सिंह के बड़े भाई अनिरुद्ध सिंह ने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान के पिता सुकदेव पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह ब्लॉक प्रमुख थे। पुलिस ने अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन जेल में उनके अच्छे आचरण के कारण 16 साल बाद रिहा कर दिया गया था। एक साल पहले वह घर आ गए थे। अभी घर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश सिंह के पिता ने बताया कि वह हाटा से जैसे ही घर आए। प्रधान पहले से घात लगाए बैठा था और मौका पाते ही उन्हें गोली मार दी और भाग निकला।
गोलियां चलने के बाद गांव में मच गई सनसनी
खागी मुंडेरा में रात में अचानक सनसनी मच गई। लोग घरों से निकल आए। घटनास्थल पर पहुंचे तो कमलेश सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। लोगों ने बिना देर किए उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के दरवाजे पर पुलिस से लगायत ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें