पटहेरवा। जनपद के विभिन्न थानों में पशु क्रूरता और गोवध निवारण अधिनियम के मामले में आरोपी व्यक्ति को पटहेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कूचिया मठिया टोला निवासी मोसाहब अंसारी पुत्र असगर अली को गिरफ्तार किया गया है। वह हाईवे फोरलेन स्थित अहलादपुर मार्ग पर अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ तुर्कपट्टी, तरयासुजान और तमकुहीराज में पशु क्रूरता सहित गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। पटहेरवा में भी पशु क्रूरता और मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।