पड़रौना। जनपद के पशुपालन विभाग ने बुधवार को पडरौना विकासखंड के जंगल जगदीशपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया। इस मेले में 428 पशुओं के संक्रामक रोगों जैसे कि लंपी, एफएमडी, पीपीआर, एचएस आदि का इलाज करते हुए पशुपालकों को इससे बचाव का उपाय भी बताया गया। साथ ही विभाग की अन्य लाभकारी योजनाओं 1962, मोबाइल वेटनरी यूनिट, सेक्स्ड सीमेन, पशु बीमा, बकरी पालन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी दी गई। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवकुमारी देवी, पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद पडरौना ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसएन सिंह ने की। इस मौके पर हरिलाल प्रजापति ग्राम प्रधान, डॉ. तान्या सिंह, डॉ. विशाल सिंह, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, सत्यनारायण गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी आदि मौजूद रहे।