दुदही। कस्बा निवासी अनिकेत जायसवाल ने मंगलवार को प्रतापगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कस्बा के लोगों का मान बढ़ाया है। अनिकेत जायसवाल सनबीम स्कूल भगवानपुर वाराणसी में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। उन्हें मिली इस सफलता पर चाचा गिरिजेश जायसवाल, विश्वबंधु जायसवाल, पिता आनंद जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल आदि ने बधाई दी है। संवाद