फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 05 Sep 2023 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के धनौजी माफी गांव में सोमवार को 40 वर्षीय युवक ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी माफी गांव के निवासी भोला प्रसाद का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर उन्होंने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही थाने के एसआई कन्हैया लाल यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें