मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के दोपही टोला स्थित छठ घाट पर जाने वाली सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। सोमवार की सुबह लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर जनसहयोग से रास्ते की सफाई व मिट्टी की भराई कराया। नाराज लोगों का कहना है कि दोपही टोला के छठ घाट तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह से कीचड़ से भरा हुआ था। इस संबंध में जिम्मेदारों से शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।