पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात बेटे ने अपने पिता के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पिता पर अपनी शादी नहीं तय करने की बात से नाराज था। गांव के एक 45 वर्षीय व्यक्ति के दो बेटों में बड़े बेटे की शादी हो गई है। छोटे बेटे (22) की शादी तय करने के लिए सोमवार को रिश्तेदार आए थे। वह बातचीत कर चले गए। पिता ने वहां शादी करने से मना कर दिया तो बेटे को यह बात नागवार लगी। इसके बाद उसने अपने पिता पर हमला कर दिया। संवाद