पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द निवासी 30 वर्षीय अशोक कुमार की पत्नी भड़कुलवा में बैंक सखी का काम करती है। अशोक के पिता बहू से नहीं कराने के लिए कई दिनों से दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की देर रात पिता और पुत्र में मारपीट हो गई। अशोक का आरोप है कि सोने के दौरान पिता ने पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने देर रात रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।