तुर्कपट्टी। नहर में पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने
लाला गुरवलिया पुल के पास शनिवार को प्रदर्शन किया। छहूं से जोकवा को जोड़ने वाली मधुरिया शाखा में पानी नहीं आने पर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नंदलाल विद्रोही ने कहा कि सिंचाई के अभाव में गन्ना व मक्के की फसलों का विकास प्रभावित हो रहा है। धान की फसल रोपाई के लिए बेहन डालने का काम शुरू हो गया है। लेकिन, नहर में पानी नहीं आने से किसानों को डीजल खरीद कर पंपिंगसेट चलाकर बेहन डाल रहे हैं। किसानों ने चेताया कि यदि शीघ्र नहर में पानी नहीं आया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रामप्रवेश, विश्वनाथ प्रसाद, सरल सिंह, विंध्याचल प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, बलिराम शर्मा, रामप्रीत सिंह, बाबूलाल प्रसाद, हरिश्चंद्र पांडेय, आदित्य प्रसाद सिंह, बलिस्टर सिंह, सुरेंद्र वर्मा, ज्ञानेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।