जानकीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में सखवनिया बुजुर्ग गांव के खान टोला में मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सखवनिया बुजुर्ग गांव के खान टोला निवासी 15 वर्षीय शाईमा को उसकी मां ने बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर डांट लगाई थी। मां की डांट सुनकर चुपचाप वह घर के कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजे बंद कर लिया। कुछ देर बाद शाईमा के पिता का जकरुल्लाह जो विदेश में रहते हैं, उनका फोन आया और बेटी से बात कराने के लिए पत्नी से कहा। मां फोन लेकर पुत्री को उसके कमरे तक पहुंचकर दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज देने लगी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।