फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरायनपुर चरगहां गांव के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए हाथी ने छह बाइकों को किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

टेकुआटार (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र नरायनपुर चरगहां गांव में मंगलवार की रात गुस्साए एक हाथी ने छह बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे लोगों में दहशत की स्थिति रही। इस गांव में मंगलवार को यज्ञ का आयोजन हो रहा था। इस यज्ञ में दो हाथी बुलाए गए थे। इसमें से एक हाथी थोड़ी देर बाद गुस्से में आकर चिंघाड़ने लगा। गुस्साए हाथी ने यज्ञ स्थल के बगल में स्थित जूनियर हाईस्कूल का निर्माणाधीन बीम तोड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद छह बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी को किसी तरह महावत ने काबू में करके बड़ी अनहोनी से बचाया। गनीमत रहा कि इस दौरान हाथी के सामने कोई व्यक्ति नहीं गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें