फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षक और कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 28 Aug 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया। दो माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए चेताया कि यदि उन्हें शीघ्र वेतन नहीं मिला ता क्रमिक अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना पर बैठे श्यामसुंदर, गोविंद श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल, शैलेश सिंह, प्रेमप्रकाश, रामलाल गोसाई, मयंक श्रीवास्तव, ब्रजेश, रजनी भारती, बिंदू सरोज, हरिहर प्रसाद, नीलम यादव, नेहा यादव, मीना, महेंद्रनाथ यादव, राहुल सिंह, मोनू कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, सीपीएन सिंह, सुधाकर सिंह, सुदामा चौरसिया, हरिकेश प्रसाद, महेश पटेल, अखिलानंद राव, संजय मिश्रा, मैनेजर यादव आदि शिक्षक व कर्मचारी ने कहा कि बीते दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इसके चलते परिवार का खर्च वहन करना उनके सामने कठिन हो गया है। उन्होंने चेताया कि यदि उन्हें शीघ्र वेतन नहीं मिला तो आंदोलन तेज करते हुए क्रमिक अनशन करेंगे। इस संबंध में डीआईओएस रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन जुलाई माह से नहीं मिला है। वेतन बिल नहीं मिलने के कारण विलंब हुआ है। अभी बाहर हूं। लौटने पर शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन हर हाल में जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें