फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खलिहान की जमीन से कब्जा नहीं हटने से रोष

Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर बगहा के टोला सहाबगंज में कोर्ट के आदेश के बाद भी खलिहान से कब्जा नहीं हटने और एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। सोमवार को ग्रामीण एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे। हियुवा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोर्ट के बेदखली के आदेश पर राजस्व टीम ने नोटिस भी चस्पा किया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अक्तूबर में मुन्ना रौनियार पर प्राण घातक हमला के मामले में सात लोगों पर रामकोला थाने में केस दर्ज हुआ था। छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया लेकिन एक आरोपी फरार है। उसको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ग्रामीणों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें