हाटा। बॉक्सिंग में हाटा क्षेत्र के खिलाड़ी सफलता की नई ऊंचाई छू रहे हैं। वार्ड संख्या सात महाराणा प्रताप नगर देवरिया देहात की आंचल सिंह का चयन कर्नाटक में भारतीय खेल प्राधिकरण में बतौर सहायक प्रशिक्षक चयन हुआ है। उनके इस सफलता पर हाटा क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी लहर है। हाटा के आरके बॉक्सिंग क्लब एवं स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला सीनियर खिलाड़ी आंचल सिंह का चयन कर्नाटक में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से बाक्सिंग के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण देने के लिए किया सहायक प्रशिक्षक के रूप में किया गया है।