फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अराजक तत्वों ने तोड़ी खेल मैदान की चहारदीवारी

Fri, 10 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नौतन हर्दो गांव में क्षतिग्रस्त की गई चाहरदीवारी। संवाद
विज्ञापन
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नौतन हर्दो गांव की घटना
विज्ञापन


पडरौना। बुधवार की रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौतन हर्दो में बने खेल मैदान की चहारदीवारी को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने करीब 50 हजार का नुकसान होने की बात बताई है। उन्हाेंने तुर्कपट्टी थाने की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम प्रधान सुभाष कुशवाहा ने बताया कि गांव में करीब 40 मीटर की परिधि में खेल मैदान के किनारे चहारदीवारी का निर्माण किया गया था। इसके ऊपरी हिस्से पर लोहे के पाइप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों से उन्हें सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने चहारदीवारी को तोड़ दिया है, गांव के युवकों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करने की भी कोशिश की गई है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को ग्राम पंचायत में लागू करने से रोके जाने का आरोप लगाया है। तुर्कपट्टी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। दोषियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें