फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अराजकतत्वों ने तोड़ी भगवान बुद्ध और आंबेडकर प्रतिमा, गांव में तनाव

Sat, 13 Apr 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विजयपुर में बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने भगवान बुद्ध और बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार की सफाई के लिए पहुंचे गांव के लोगों ने प्रतिमा देखी तो आक्रोशित हो गए। थोड़ी देर में भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रतिमा की मरम्मत कराने के बाद पेंटिंग करा दी। दोपहर बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती के पास वर्षों से भगवान बुद्ध एवं संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। बाबा साहब की जयंती और पुण्यतिथि पर बस्ती के लोग समारोह का आयोजन करते हैं। बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अराजकतत्वों ने प्रतिमा तोड़ी है। जब तक अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोपहर बाद प्रतिमा की मरम्मत के बाद पेंटिंग करा दी गई। सीओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द अराजकतत्वों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें