पडरौना। क्षेत्र के नटवलिया गांव के निवासी विनय कुमार राव की पुत्री अनन्या राव ने 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स में कराटे में गोल्ड मेडल जीता है। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा हैं। छह से 11 जनवरी तक पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना, पंजाब में हुई अंडर-19 कराटे स्पर्धा में 64 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ली थी। उन्होंने फाइनल में गुजरात की आस्था पटेल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद