रामकोला। क्षेत्र के पडरौना रोड पर धर्म समधा मंदिर के समीप सोमवार की शाम छह बजे बाइक की टक्कर से पैदल जा रही 68 वर्षीय वृद्ध महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही निवासी गेनिया (68) रामकोला से अपने घर पैदल जा रही थी। अभी वह धर्म समधा मंदिर के समीप पहुंची थीं। इसी बीच बाइक पर बोरी में अनाज लेकर अपने घर बरवा महादेवा जा रहे विकास ने बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गईं। संवाद