संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा-बनकटा मार्ग पर घर से घोठे पर जा रही 58 वर्षीय महिला मैजिक की चपेट में आ गई। इससे घटना स्थल पर हुई उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पटहेरवा और चौरा खास थाने की पुलिस सीमांकन को लेकर काफी देर तक परेशना रही। अंत में पटहेरवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
बृहस्पतिवार की शाम साढ़े आठ बजे लक्षिय देवरिया निवासी कलावती देवी 58 वर्ष बड़हरा-बनकटा रोड स्थित घर से घोठे पर जा रही थीं। उसी दौरान एक अनियंत्रित मैजिक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन जब तक उनके पास पहुंचते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने मैजिक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पटहेवा पुलिस और चौराखास थाने की पुलिस ने आपस में सीमा को विवाद को लेकर काफी देर तक असमंजस में रहे। अंत में पटहेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। इस संबंध में हलका दरोगा अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। चालक फरार हो गया है। दुर्घटना ग्रस्त मैजिक पुलिस के कब्जे में है।