फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क के किनारे पेड़ तोड़ते हुए मकान तक पहुंचा बेकाबू ट्रक, बचा हादसा

Tue, 24 Feb 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया नगर के गोरखपुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग पर लोहिया पुल के पास रविवार रात पेड़ों से टकराने के बाद बेकाबू ट्रक रिहायशी इलाके तक पहुंच गया। गनीमत रही कि ट्रक मकान के छज्जे से महज एक फुट पहले रुक गया। इससे बड़ा हादसा बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 11 बजे एक ट्रक गांधी चौक से गुजरते हुए गोरखपुर की ओर जा रही थी। लोहिया पुल पार करते ही अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे कई पेड़ों को तोड़ते हुए एक मकान के पास तक पहुंच गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हादसे के बाद सड़क पर पेड़ गिर जाने से गोरखपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया। एसआई दीपक प्रधान ने बताया कि नगरपालिका की जेसीबी की मदद से पेड़ों को हटाया जा रहा है। ट्रक चालक भाग गया। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें