संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। मंगलवार की सुबह हाटा कोतवाली के पोखरभिंडा गांव के पास नहर में एक वृद्ध महिला का शव पानी में बहता हुआ मिला। शव की पहचान मंगुरही गांव की रहने वाली सुरसती देवी के रूप में हुई।
मंगुरही गांव की रहने वाली 70 वर्षीय सुरसती देवी चार दिन पहले घर से लापता हो गई थीं। परिवार के लोगों ने काफी ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को जब नहर में महिला का शव मिलने की जानकारी हुई तो लोग देखने के लिए पहुंचे। उसके बाद पहचान हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।