तमकुहीरोड। बनरहा रेग्युलेटर के पास बड़ी गंडक नहर मे सोमवार को दिन में 11 बजे एक 60 बर्षीय अज्ञान बुजुर्ग गिर गया। उसने गुलाबी रंग का कुर्ता और काले रंग का पैंट पहना था। उसे नहर में गिरते देख कर वहां से गुजर रहे दो साहसी युवकों ने नहर में उतर कर उसे किसी तरह बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व युवकों की मदद से बुजुर्ग को सेवरही सीएचसी लाया गया।जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।