घोघरा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेलमार्ग पर शनिवार को सुबह घोघरा गांव के पास 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। धान की रोपाई करने गए लोगों ने शव देखकर गांव में सूचना दी। मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन कोई बुजुर्ग को पहचान नहीं पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोम्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली बाजार थाने के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने एक बुजुर्ग की मौत हुई थी। मौके पर पुलिस भेजी गई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।