संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। क्षेत्र के सिधुआ बाजार में शुक्रवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज चल रहा है।
जंगल बनवीरपुर गांव सिधुआ बाजार निवासी जयश्री (65) शुक्रवार को स्नान कर रहे थे। उसी समय घर के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद उनके ऊपर से गुजरी बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसके चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सिधुआ बाजार चौकी पुलिस ने विद्युत विभाग को फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई और जयश्री को जिला अस्पताल भेजवाया। जयश्री के कूल्हा और दाहिना बांह झुलस गया है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।