फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू चौहान टोला में 27 दिसंबर की रात कारीब आठ बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू चौहान टोला निवासी रामवृक्ष चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के बलिराम, राम आशीष, रामनाथ, अनिरुद्ध, चिरैया देवी, रीमा देवी ने पुराने विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और भाई के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगाें पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें