रामकोला। थाना क्षेत्र के टेकुआटार पकड़ी टोला में दरवाजे के सामने बोलेरो की चपेट में आने से मासूम की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। वहां के निवासी जगू ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री नीतू कुशवाहा अपने तीन वर्षीय बेटे कान्हा को लेकर कुछ दिन पहले उसके घर आई थी। 20 दिसंबर को करीब 3.30 बजे दिन में जगू की छोटी बेटी संस्कृति अनू के बेटे कान्हा को गोद में लेकर घर के बाहर खडी थी। अचानक सोहसा के तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो के चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक गाडी चलाते हुए लाकर संस्कृति व कान्हा को ठोकर मार दिया।