फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो महिलाओं समेत 4 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। आपसी बंटवारे को लेकर पट्टीदारों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लागों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीला निवासी हमीदुन निशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बंटवारे को लेकर उनके पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर पट्टीदार आबिद, साहिल और दो महिलाओं ने उन्हें और उनके पति व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्जकर जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें