दुदही। थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे गोसाई पट्टी गांव के सामने कैंसर से पीड़ित एक 55 वर्षीय बुजुर्ग ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गांव के गोसाईं पट्टी निवासी जंगली मद्धेशिया (55) कैंसर से पीड़ित थे। वे काफी परेशान रहते थे। उन्होंने मंगलवार की रात करीब आठ बजे सिवान से गोरखपुर जा रही सवारी गाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना विशुनपुरा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद