नेबुआ नौरंगिया। नेबुआ-पडरौना मार्ग पर स्थित परसौनी चौराहा के पास बुधवार शाम सात बजे चौराहे पर जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस बाइक को कब्जा में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नेबुआ नौरंगिया थाना के नेबुआ रायगंज गांव निवासी 55 वर्षीय भुआल गुप्ता बुधवार शाम सात बजे परसौनी चौराहे जा रहा था। चौराहे के पास ही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ठोकर मारकर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस शव को कब्जा में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।