जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के जोकवा-सोनबरसा संपर्क मार्ग स्थित साधन सहकारी समिति के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर- ट्राली सड़क के किनारे छोड़कर भाग गया। लाला गुरवलिया दिघवा पट्टी के टोला उसरहवा गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र सिंह (65) ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।