हाटा। कोतवाली के सुकरौली नगर पंचायत में एक युवक के खेत में शनिवार की रात बगैर पूछे खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। खेत से मिट्टी खनन की जानकारी होते ही रोकने पहुंचे पर उसने डंपर से कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंंबर दो रामजानकी नगर निवासी गंगा सागर शुक्ल के खेत में शनिवार की रात बगैर पूछे अवैध मिट्टी खनन माफिया द्वारा किया जा रहा था। जानकारी होने पर पहुंचे गंगा सागर ने पूछा कि बगैर पूछे क्यों खेत से मिट्टी निकाला जा रहा है। मिट्टी लदी डम्फर को रोकने का प्रयास किया तो डंपर चालक ने कुचलने का प्रयास किया और डंपर को लेकर भाग निकला। वहीं रात को ही घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने रविवार को हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अवैध मिट्टी खनन कर रहे खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में खनन कर रहे जेसीबी व डम्फर संचालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।