फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फेरे पूरे कर अमृतसर-छपरा और आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस बंद

Tue, 02 Jul 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग चल रही पांच समर स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों में अमृतसर-छपरा और आनंद विहार टर्मिनल-छपरा समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने फेरे पूरे कर सोमवार को बंद हो गईं। इसके पहले लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल 30 जून और दिल्ली जाने वाली पहली समर स्पेशल छपरा-आनंद बिहार टर्मिनल 27 जून को बंद हुई थी। यात्रियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिल रही थी।
विज्ञापन

छपरा-आनंद बिहार टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 25 जून तक नौ फेरे, छपरा-आनंद बिहार टर्मिनल समर स्पेशल 30 अप्रैल से 29 जून के बीच 18 फेरे, छपरा-आनंद बिहार टर्मिनल समर स्पेशल 27 अप्रैल से 30 जून के बीच 10 फेरे, लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल 25 अप्रैल से 28 जून के बीच 10 फेरे और छपरा-अमृतसर समर स्पेशल 26 अप्रैल से 29 जून के बीच 10 फेरे के लिए संचालित हुई थी। सोमवार को छपरा-अमृतसर, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल का संचालन बंद हो गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिन रूटों से इन स्पेशल ट्रेनों को दिल्ली, अमृतसर व लालकुआं तक चलाया जा रहा था, उनकी गिनती बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में होती है। वहां इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में कामगार रहते हैं। इन ट्रेनों के बंद होने से उनकी यात्रा मुश्किल हो जाएगी। क्षेत्र के लव जायसवाल दिवाकर दत्त, मनीष रौनियार, धर्मदेव गुप्ता, राहुल सोनी, आदित्य वर्मा आदि ने समर स्पेशल ट्रेनों को नियमित संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें