फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध भूमि से गुजरी अमृत भारत एक्सप्रेस, कप्तानगंज में सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 19 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करते सांसद विजय कुमार दुबे। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कप्तानगंज। बापूधाम मोतीहारी से आनंद विहार को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से पूजा अर्चना के बाद सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने गोरखपुर के लिए रवाना किया। इस रूट को मिलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस तीसरी ट्रेन है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा-गोमतीनगर (लखनऊ) के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दरभंगा से और बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मोतिहारी स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर किया। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनल 05599 अमृत भारत एक्सप्रेस शाम 4.30 बजे पहुंची तो विधिवत पूजा अर्चना के बाद फूल मालाओं से लाद कर गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, आनंद मिश्रा, परमजीत सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विजय खेतान, जितेन्द्र सिंह, राधेश्याम दीक्षित, राधेश्याम पासवान आदित्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें