अखिल शहीद मेयर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजन समिति के व नगर पंचायत के
फाजिलनगर। 17 वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का 16 दिसंबर से शुरू होगा। इसके पहले 351 धावक कसया के शहीद चौक से मशाल दौड़ निकालेंगे।
यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार मशाल दौड़ कसया के शहीद चौक से शुरू होगा। धावक मशाल लेकर कसया से तुर्कपट्टी होते हुए शहीद अमिय त्रिपाठी के पैतृक गांव भेलेया पहुचेंगे, जहां शहीद के प्रतिभा के पास उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पटहेरवा होते हुए आयोजन स्थल पहुचेंगे, वहां अमर जवान ज्योति प्रज्वलित कर प्रतियोगिता शुरु कराया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 17 जनवरी को होगा। इसमें मेजबान आजाद स्पोर्ट्स फाजिलनगर, एनई रेलवे, हरी सिंह क्रिकेट क्लब दिल्ली, आरईपीएल क्रूसेडर्स, स्पोर्ट्स मंत्रा हरियाणा, दिल्ली चैलेंजर्स और क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर को खेला जाएगा।
इस दौरान अभय त्रिपाठी, राजन शुक्ला, आजाद अंसारी, शिवशंकर सिंह, सतेंद्र सिंह, आजाद अंसारी, असरफ अंसारी, कविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।