तमकुहीराज कस्बे में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
तमकुहीराज। नगर पंचायत तमकुहीराज के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे मरीज लेकर अस्पताल जा रहा एक एम्बुलेंस जाम में फंस गया। एम्बुलेंस चालक हूटर बजाता रहा इसके बावजूद उन्हें काफी देर इंतजार के बाद रास्ता मिल सका। नगर पंचायत तमकुहीराज के मुख्य मार्ग यातायात व्यवस्था नियमित रुप से चार बजे के पूरी तरह गड़बड़ा जाती है। बड़ी संख्या में गुजरने वाले वाहनों क़ो दिक्क़तेंं होती है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हॉस्पिटल गेट के पास सड़क पर गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया का स्टिकर लरगी एक कार खड़ी कर चालक कहीं चला गया। इसके वजह से गुजर रहे वाहनों क़ो दिक्क़ते होने लगी। उसके पीछे ट्रक जाम में फंस गया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसी दौरान मरीज क़ो लेकर सीएचसी आ रहा एक एम्बुलेंस जाम मे फंस गया। चालक हूटर बजाता रहा लेकिन रास्ता नहीं मिल सका। कुछ देर इंतजार करने के बाद कार चालक मौके पर पहुंचा और कार क़ो आगे लेकर गया तब एम्बुलेंस क़ो रास्ता मिल सका। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की लम्बी लाईन लग गई लेकिन करीब प्रशासन की तरफ से जाम खुलवाने के लिए कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंच सका।