खड्डा में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा।संवाद
खड्डा। ऑर्केस्ट्रा देखने गए तीन मनबढ़ों ने एक साधु से गांजा मांगा। साधू ने इन्कार किया तो डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जंगल में रविवार की रात्रि की है। सीओ खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान मयफोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
शंभू भारती की तहरीर पर अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान का कहना है कि अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षति पहुंचाई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। संवाद