फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या के साथ लें भरपूर पौष्टिक तत्व : सीएमओ

Fri, 21 Jul 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय गंगारानी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं की जांच करते सीएमओ।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय गांगरानी परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय गांगरानी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पहुंची स्वास्थ्य टीम ने विद्यालय के 486 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दीं। शिविर में डॉक्टरों ने खुद की देखभाल करने और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
शिविर को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या और पौष्टिक आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ पौष्टिक भोजन करने के साथ अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य के उपाय बताए।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. वेदप्रकाश तिवारी, डॉ. आयुर्वेद सिंह, डॉ. रीता वर्मा, मोहम्मद इमरान, रवि भारती ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए जरूरत के मुताबिक दवाएं भी वितरित की गईं।



शिविर में डॉक्टरों ने जांच की और समय देकर हमारी परेशानी सुनी। जांच कर खुद को फिट रखने के बारे में भी बताया।
-सोनम, छात्रा



विद्यालय में लगे स्वास्थ्य शिविर में आए चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच की। पहले डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच के नाम पर डर लगता था। ऐसे कैंप होते रहने चाहिए।
-अंशवी, छात्रा



विद्यालय में एक दिन पहले ही स्वास्थ्य शिविर लगने की जानकारी मिली थी। कई दिन से भूख नहीं लगने की शिकायत थी। इसके बारे में डॉक्टर से सलाह दी। उन्हाेंने दवाएं दी हैं।

-अजय, छात्रा
शिविर में आए डॉक्टरों को विद्यार्थियों के साथ दोस्तों की तरह व्यवहार था। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देकर जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

-अनिकेत शुक्ल, छात्र
स्वास्थ्य शिविर में इनका रहा सहयोग
स्वास्थ्य शिविर में प्राचार्य संदीप कुमार पांडेय, सत्यनारायण, विजय बहादुर, आशीष कुमार त्रिपाठी, अजित अग्रहरी, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, विश्वजीत, ज्योति सागर, मोनिका कुमारी, आरती, अभिषेक कुमार राय, आकांक्षा द्विवेदी, प्रिया चौरसिया, सुधा सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें