फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे आलोक

Tue, 11 Jul 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-गोरखपुर के स्टेडियम में हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आलोक ने जीता था गोल्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। इटानगर में नौ से 14 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हाटा नगर पंचायत निवासी आलोक नाथ प्रजापति गोरखपुर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके पहले उन्होंने गोरखपुर स्टेडियम में जून माह में हुई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

बीते 15 से 18 जून तक गोरखपुर स्टेडियम में आयोजित जूनियर बालक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हाटा के इंदिरा नगर निवासी आलोक नाथ प्रजापति ने गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। वह अब नौ से 14 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, कोच राजेश कुमार गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, धीरेंद्र सिंह, बीएन मिश्र, दीपनारायण अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें