फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठिलवा मुर्गहवा पुल पर रविवार को रोड निर्माण में अनियमितता व आरसीसी की चौड़ाई कम होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां से गुजरने वाले यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क की पटरी को भरवाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि आरसीसी निर्माण के बाद सड़क के दोनों तरफ गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


जटहां पडरौना मेन रोड से निकला माघी कोठिलवां-अरनहवा-चिरवहिया होते बिहार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग का करीब दो माह पहले निर्माण हुआ था। लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता हुई है। इससे सड़क की जगह-जगह गिट्टियां निकल रही हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की पटरी को बनवाने के लिए ठेकेदार से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन पटरी नहीं बनवाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय से पटरी का निर्माण नहीं कराया गया तो जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर रामसेवक गोड़, विकास चौहान, राजू चौहान, बृक्षा चौहान, पूस चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें