मंसाछापर। बीआरसी विशुनपुरा में बुधवार शाम रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष और बीईओ की मौजूदगी में बैठक हुई। विभाग पर रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ ने कहा कि विभाग रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। बच्चों की संख्या कम होने पर रसोइयों को निकाला जा रहा है, जो गलत है। बैठक में समय से मानदेय का भूगतान, छुट्टी की समस्या , सीएल की व्यवस्था, बीमारी की दशा में आर्थिक सहयोग, बीमा सुरक्षा आदि के बारे में चर्चा कर अध्यापक और शिक्षामित्र की तरह उनकी भी नियुक्ति स्थाई करने, न्यूनतम वेतन निर्धारित समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। बैठक में मौजूद बीईओ जयंत भारती ने कहा कि सरकार के तरफ से जो भी निर्देश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई करते हुए विभागीय सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगीता यादव सहित तमाम रसोइया मौजूद रहीं।