फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राशन वितरण में घटतौली का आरोप, गांव वालों का तहसील में प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। अनाज वितरण में घटतौली करने से नाराज लोगों ने तहसील में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने कोटेदार से विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। एसडीएम को मांग पत्र देकर घटतौली की जांच और कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने खुद जांच करने की बात कही।
विज्ञापन

सिधावट गांव के ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव के नेतृत्व में कार्डधारकों ने तहसील कैंपस में प्रदर्शन किया। कोटेदार पर वितरण के दौरान घटतौली का आरोप लगाया। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार पूर्ति विभाग की मिलीभगत से घटतौली करते हैं। विरोध करने पर राशन नहीं देने की धमकी देते हैं। कई बार कोटेदार और कार्डधारकों में झड़प हो चुकी है। पहले भी इसकी शिकायत पूर्ति विभाग में की जा चुकी है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कोटेदार की जांच कर घटतौली पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। एसडीएम योगेश्वर सिंह को प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों कृष्णा प्रताप, अंबिका, अशोक यादव, जंत्री, पिंटू प्रसाद, जीत गुप्ता, उपेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें