मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप
लछिया देवरिया गांव के लोगों ने उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। विकास खंड के ग्राम पंचायत लछिया देवरिया में सोशल आडिट काफी हंगामेदार रही। गांववालों ने कुछ कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को लछिया देवरिया स्थित पंचायत भवन पर सोशल ऑडिट की बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को वर्ष 2020-21 में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए सत्यापन कराया गया। कुछ कार्य ग्रामीणों ने अपूर्ण होने की बात कही। ग्रामीणों ने कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मनरेगा सोशल ऑडिट के ब्लॉक कोआर्डिनेटर कलीमुल्लाह ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग कार्य में लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।