रहसू बाजार। क्षेत्र के गांव माधोपुर गांव के एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। माधोपुर निवासी राजबंशी प्रसाद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में हुए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। हैंड पंप रिबोर कराए बिना ही भुगतान करा लियया गया है। वहीं गांव में पीच सड़क से मुन्ना प्रसाद के घर तक बनी सीसी सड़क निर्माण में भी अनियमितता की गई है। उन्होंने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद