फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, केस

Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के बाकखास की भागमनी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही अरविंद अकारण दरवाजे पर आकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उनकी झोपड़ी तोड़कर गिरा दी और लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने जाते समय उसे जान से मारने की भी धमकी दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

नेबुआ नौरंगिया। जंगल जगदीशपुर के मदरहवा टोला की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति रास्ते की जमीन पर पशुओं को बांध रहे थे। इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही थी। विरोध करने पर आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें